गुरदिलबाग सिंह माहल बने प्रैस यूनियन कादियां के प्रधान

Anonymous
0

 वृतांत न्यूज | कादियां 

प्रैस यूनियन कादियां की एक विशेष मीटिंग यूनियन के कार्यकारी प्रधान कुलविंदर सिंह व सरप्रस्त लुकमान देहलवी की अध्यक्षता में करके यूनियन के समूह सदस्यों की सर्वसमिति से गुरदिलबाग सिंह माहल को प्रैस यूनियन कादियां का प्रधान चुना गया है। यूनियन के बाकी पदाधिकारियों का चुनाव एक सप्ताह के अंदर मीटिंग करके करने का फैसला लिया गया है। गुरदिलबाग सिंह माहल के प्रधान बनने पर यूनियन के पूर्व प्रधान अशोक नैय्यर व समूह मेंबरों ने उन्हें हार पहनाकर उनका विशेष सम्मान किया और बधाई दी। माहल ने यूनियन के सभी मेंबरों का आभार जताते हुए अपनी जिम्मेदारी  ईमानदारी व तनदेही से निभाने का आश्वासन दिया है। यहां पर कुलविंदर सिंह भाटिया, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार नैय्यर, लुकमान देहलवी, जीशान देहलवी, बलविंदर सोहल, अश्विनी वर्मा, मुकेश वर्मा, यादविंदर सिंह मल्होत्रा, गुरप्रीत सिंह, राजबीर कौर, संदीप सूरी, लखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह भाटिया, संदीप सिंह बबलू, सोनू मोनू, मकबूल अहमद, मंसूर अहमद, कृष्ण अहमद, सलाम तारी, तारिक अहमद, सौरभ बबल, प्रभ भाटिया, प्रदीप सिंह बेदी, सुरिंदर छाबड़ा, गुरचरणजीत सिंह अनमोल, कश्मीर सिंह संधू, स्वर्ण सिंह लाडी, दविंदर सिंह मोकल, गुरमुख सिंह भाटिया, दविंदर सिंह, गुरनाम सिंह  व अन्य मौजूद रहे। 



Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(I Agreed !) #days=(10)

Our Newspaper uses cookies to provide you a secure and steady user interface. Learn More
Accept !
To Top